फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अधेड़ ने भाई की मासूम पौत्री से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Mon, 12 Feb 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाली की एक घटना हुई। क्षेत्र के एक गांव रहने वाले अधेड़ ने रविवार शाम अपने भाई की पांच वर्ष की पौत्री के साथ दुष्कर्म किया है। इस घटना से मासूम की हालत गंभीर हो गई। उसे बेहोशी की हालत में परिजनों ने सीएचसी गिलौला पहुंचाया, जहां से बालिका को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली करीब पांच वर्षीय बच्ची रविवार देर शाम अपने घर के पास खेल रही थी। आरोप है कि बालिका को उसके बाबा का 55 वर्षीय भाई शिव कुमार पकड़कर पास के अहाते में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम की चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। अहाते में मासूम खून से लथपथ बेहोश पड़ी थी।
परिजन पीड़ित मासूम को लेकर गिलौला थाने पहुंचे, जहां से उसे सीएचसी गिलौला पहुंचाया गया। मासूम की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। मासूम के पिता की तहरीर पर गिलौला पुलिस ने आरोपी शिवकुमार के विरुद्ध दुष्कर्म व पाॅक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी होने पर एसपी घनश्याम चौरसिया ने एएसपी प्रवीण यादव, सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा के साथ गांव पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें