फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ऊंची कूद में रंजीत, दौड़ में प्रवेश ओवरऑल चैंपियन

विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में मिले प्रमाण पत्र व मेडल दिखाते ​खिलाड़ी।  - फोटो : खेल प्रतियोगिता में मिले प्रमाण पत्र व मेडल दिखाते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। जगतजीत इंटर कॉलेज परिसर में दो दिवसीय 26वें जिलास्तरीय एथलेटिक्स व सांस्कृतिक समारोह का शुक्रवार को समापन किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी पदमसेन चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, उदय प्रकाश त्रिपाठी, प्रबंधक राकेश कुमार खरे ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि खेल हमें जीवन में आत्मविश्वास, धैर्य और संघर्ष करने की क्षमता मिलती है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक वर्ग में रंजीत यादव ऊंची कूद के साथ ही 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़ में प्रथम रहे। वहीं, प्रवेश कुमार ने 800 मीटर, 1500 मीटर व 5000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी तरह से 17 वर्ष आयु वर्ग में मयंक गुप्ता व किशन लाल 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर में प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में आंचल 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ व लंबी कूद में प्रथम स्थान पर रहीं तथा शाहिना 800 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में प्रथम रहीं।
14 वर्ष आयु वर्ग में नैना ने लंबी कूद, ऊंची कूद में बाजी मारी। 17 वर्ष आयु वर्ग के ऊंची कूद में सिद्धार्थ मिश्रा प्रथम, शिवम मौर्य द्वितीय व रामायण चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। 19 वर्ष आयु वर्ग के लंबी कूद में राजकुमार चौहान प्रथम, अंकित शुक्ला द्वितीय स्थान हाशिल किया जबकि, 14 वर्ष आयु वर्ग में अभिषेक अवस्थी प्रथम तथा निखिल द्वितीय स्थान पर रहे। 19 वर्ष आयु वर्ग के भाला फेंक प्रतिभा सिंह प्रथम, दीप्ति सैनी द्वितीय, सोनाली तृतीय स्थान पर रहीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेयी, अवधेश कुमार चौधरी, अच्छेलाल चौधरी, शैलेंद्र कुमार वर्मा, हनुमान प्रसाद, अवधेश कुमार त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें