श्रावस्ती। जिले की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए मंगलवार रात एसपी ने दो थाना प्रभारियों को नई तैनाती दी है। उनके स्थान पर राम प्रकाश यादव को सिरसिया तथा राज कुमार पांडेय को सोनवा थाने का प्रभारी बनाया गया है।
सिरसिया थाने में तैनात निरीक्षक राहुल सिंह यादव को मंगलवार रात एसपी आशीष श्रीवास्तव ने प्रभारी निरीक्षक क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं क्राइम ब्रांच प्रभारी रहे निरीक्षक राम प्रकाश यादव को सिरसिया थाने का प्रभारी बनाया गया है।
वहीं प्रभारी निरीक्षक सोनवा रहे हरिसेवक शुक्ला को डीसीआरबी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि भिनगा कस्बा चौकी प्रभारी रहे उप निरीक्षक राजकुमार पांडेय को सोनवा थाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
शांतिभंग के आरोप में सात गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस की ओर से मंगलवार रात अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिनके विरुद्ध शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई कर उन्हें बुधवार को उप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया गया।
वहीं जिला पुलिस की ओर से चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बुधवार को 31 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान 25000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया।