फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम जमुनहा को हटाने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसडीएम जमुनहा को हटाने की मांग कुछ ग्रामीणों ने उठाई है। एक शासनादेश का हवाला देते हुए ग्रामीणों ने पत्र डीएम को लिखा है। इस पत्र में एक वर्ष से कम अवधि में सेवानिवृत्त होने वाले डिप्टी कलेक्टरों को तहसील का प्रभार न देने की बात कही गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। वैसे वैसे अधिकारियों की सत्यनिष्ठा भी लोगों की निगाहों में खरी नहीं उतर रही है। संभवत: इन्हीं सब मामलों को लेकर शासन भी चिंतित है। इसीलिए शासन ने 16 जनवरी 2021 को डीएम को लिखे गए पत्र में सेवानिवृत्त की एक वर्ष से कम अवधि वाले समस्त एसडीएम को तहसील का प्रभार न देने को कहा गया है। पत्र में संयुक्त सचिव रत्नेश सिंह ने लिखा है कि ऐसे एसडीएम को तहसील के बजाए कोई अतिरिक्त कार्य देना चाहिए।
इसी पत्र का हवाला देते हुए जमुनहा के ओम प्रकाश आर्य ने डीएम को एक पत्र भेजा है। इसमें मांग की है कि एसडीएम जमुनह जेपी चौहान का कार्यकाल महज कुछ माह ही बाकी है। ऐसे में उन्हें चुनाव से पूर्व तहसील से हटाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि जमुनहा में हो रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण में ग्राम पंचायत बेलरी व गंगाभागड़ में गैर पंचायतों के लोगों को ही फर्जी तौर पर जोड़ दिया गया है। ऐसे में एसडीएम की स्थिति संदिग्ध है। ऐसे में निष्पक्ष चुनाव के मद्देनजर एसडीएम को हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें