फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जला आशियाना, सामान राख

विज्ञापन
राजगुरू जुड़पनिया गांव में हुई मौत के बाद मौजूद ग्रामीण व रोते बिलखते परिवारीजन - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। शिकारी चौड़ा गांव के मजरा गुरहा स्थित एक घर में बुधवार रात आग लग गई। ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग का काबू किया। इस अग्निकांड में कोई भी हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिकारी चौड़ा के मजरा गुरहा निवासी प्रहलाद के घर में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिवारीजन कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवारीजनों की चीख पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू किया।
इस अग्निकांड में घर में रखा कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अन्य सामान जल कर राख गया। प्रहलाद ने बताया कि उसकी पुत्री की दो मई को शादी थी। शादी के लिए सामान एकत्र किया गया था। जो आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। इस अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें