फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पानी बचाने के प्रति किया जागरूक

Sun, 19 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय बगही में जागरूकता रैली निकालते विद्यार्थी। - स्रोत: ​शिक्षक
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोगों को पानी बचाने के प्रति जागरूक करने के लिए भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को प्राथमिक विद्यालय बगही व उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरिहवा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बगही में प्रभारी प्रधानाध्यापक कर्मवीर राना के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण–जन जागरूकता रैली का बैनर, पानी बचाओ, जीवन बचाओ, भूजल बचाइए, भविष्य बचाइए तथा जल है तो कल है... सहित अन्य स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया। साथ ही वर्षा जल संचयन, जल का विवेकपूर्ण उपयोग तथा भूजल स्तर को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि जल प्रकृति की अमूल्य धरोहर है। यदि आज हम जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इस मौके पर गंगाराम यादव, आत्माराम वर्मा, अशोक कुमार पटेल, राकेश कुमार, गौतम व संदीप अवस्थी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें