फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश ने खोली विकास की पोल, सड़कों पर जलभराव से राहगीर बेहाल

Tue, 21 Jul 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जलभराव
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। तराई में तीन दिनों तक रुक-रुक कर हुई बारिश ने जिला प्रशासन के विकास कार्यों की पोल खोल दी है। जर्जर और खस्ताहाल सड़कों पर कीचड़ व जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। खासकर सार्वजनिक स्थलों को जाने वाले मार्गों पर यह समस्या अधिक है, जिससे राहगीर फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन



थाने के सामने जलभराव

झमाझम बारिश के बाद हरदत्तनगर गिरंट थाने के सामने सड़क पर जलभराव हुआ है। इसके चलते राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर नसीम, फुरकान, शोभाराम आदि ने बताया कि जलनिकासी की समस्या के चलते हर साल हल्की सी बारिश में जलभराव होता है। बावजूद इसके जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।


वन रेंज कार्यालय के सामने कीचड़ की भरमार

वन रेंज कार्यालय हरदत्तनगर गिरंट के सामने वर्षों से कीचड़ व जलभराव की समस्या बनी हुई है। इसके चलते रेंज कार्यालय आने वाले लोगों व कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राहगीर मनीष शुक्ला, निर्मेष कुमार, सरवन आदि ने बताया कि जलभराव की समस्या से निजात के लिए कई बार शिकायत की थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन



कॉपरेटिव सोसाइटी जाने का मार्ग बदहाल

हरदत्तनगर गिरंट स्थित कॉपरेटिव सोसाइटी के सामने स्थित मार्ग पर भी जलभराव है। जलभराव के साथ मार्ग पर फैले कीचड़ के चलते सोसाइटी आने वाले किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरन कीचड़ भरे गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। किसान नागेंद्र, सलीम, राजमणि त्रिपाठी आदि ने बताया कि जलनिकासी के लिए नाली न होने से समस्या बनी हुई है।


कीचड़ के बीच जाना छात्रों की मजबूरी

ग्राम पंचायत चिचड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय चिचड़ी जाने वाला मार्ग पूरी तरह से खस्ताहाल है। यहां कीचड़ व गंदा पानी भरा हुआ है। स्कूल आने वाले बच्चों को इसके बीच से आना-जाना पड़ रहा है। जलभराव के चलते किसी भी समय हादसा होने की भी संभावना बनी हुई है। प्रधानाध्यापक साफिया बेगम ने बताया कि स्कूल आने के 100 मीटर मार्ग पर कीचड़ व जलभराव है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।

जलभराव

जलभराव

जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें