फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बारिश से फसलों को मिली संजीवनी

Sun, 16 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
धान की फसल में भरा पानी
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। तराई में बीते एक पखवाड़ा से बारिश न होने के कारण फसलों पर संकट गहरा गया था। इससे किसानों में मायूसी छा गई थी। शनिवार रात हुई हल्की बारिश ने फसलों को संजीवनी प्रदान की। बृहस्पतिवार से बादल छाए थे, पर बारिश न होने से किसान हताश थे। शनिवार देर शाम मौसम अचानक बदला और लगभग पूरी रात हल्की बारिश हुई। इससे सूख रही फसलों में हरियाली लौट आई, जिससे किसानों की चिंताएं कम हुईं। हालांकि, कटरा, वीरपुर और बघौड़ा सहित कुछ स्थान बारिश से अछूते रह गए।
विज्ञापन



किसानों ने जताई खुशी
ग्राम डांडेकुईयां निवासी विपिन कुमार वर्मा ने बताया कि बारिश ने एक बार फिर किसानों को ढांढस बंधाया है। धान व मक्का की फसल को काफी फायदा हुआ है। ग्राम हरदत्त नगर के मजरा काशीपुरवा निवासी कृपाराम यादव ने बताया कि अब उन्हें धान की सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। डीजल की महंगाई से फसलों की सिंचाई काफी महंगी हो गई है। ग्राम बभनपुरवा निवासी मेराजुल नवी खान ने बताया कि बारिश भले ही हल्की थी, लेकिन यह काफी फायदेमंद है। अब लोग फसल में खाद भी डाल सकते हैं।

धान की फसल में भरा पानी

धान की फसल में भरा पानी

धान की फसल में भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें