इकौना पुलिस की गिरफ्त में गैंगेस्टर के आरोपी।
श्रावस्ती। शनिवार को पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन सभी को न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया है। नवीन मॉडर्न श्रावस्ती के थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा ने बलरामपुर के हरिहरगंज निवासी विशाल सोनी को गोपियापुर चौराहा से गिरफ्तार किया। विशाल पर यूपी गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज थी और उसकी तलाश की जा रही थी। उसके विरुद्ध श्रावस्ती व बलरामपुर में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इकौना थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने खांवा पोखर निवासी नसीब खां, सेमगढ़ा के मुसीब खां और मझौवा सुमाल के प्रभाकर त्रिपाठी को पकड़ा। इन तीनों को इकौना अस्पताल तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। इनके विरुद्ध इकौना थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है।