फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रेल परियोजना पूरी करने की समय सारिणी जारी

Wed, 10 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। खलीलाबाद-बहराइच वाया श्रावस्ती रेल लाइन का कार्य पूरा करने की रेल मंत्रालय ने गत दिवस समय सारिणी जारी कर दी है। परियोजना तीन चरणों में बांटी गई है। पहला चरण 25 दिसंबर 2025 तक पूरा करना होगा। जबकि परियोजना मार्च 2027 में पूरी होगी। इस सारणी के तहत श्रावस्ती का कार्य मार्च 2026 में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

खलीलाबाद-बहराइच वाया श्रावस्ती रेल लाइन परियोजना को रेल मंत्रालय ने पहले ही विशेष परियोजना का दर्जा दिया था। परियोजना पूरी करने के लिए समय सारिणी एनईआर गोरखपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को जारी की। बताया कि परियोजना का कार्य तीन चरणों में पूरा किया जाना है। पहले चरण में खलीलाबाद से बांसी (54.40 किमी) का कार्य कराया जा रहा है। इसे पूरा करने के लिए दिसंबर 2025 तक की तिथि निर्धारित है। दूसरे चरण का कार्य बांसी से श्रावस्ती (115 किमी) के मध्य कराया जाएगा। इसे पूरा करने के लिए मार्च 2026 तक का समय दिया गया है। जबकि तीसरे चरण का कार्य श्रावस्ती से बहराइच (72.20 किमी) के मध्य होगा। इस फेज को पूरा करने के लिए मार्च 2027 तक का समय दिया गया है। इस पत्र के बाद श्रावस्ती को रेल से जोड़ो आंदोलन के लिए दिल्ली गए लोगों में हर्ष है।

बाक्स में
यह हो चुका पूरा कार्य
परियोजना पूरा करने के लिए सिद्धार्थनगर जिले में अब तक 16 गांवों के लिए अधिसूचना जारी हो चुका है। इस क्षेत्र में 11.81 किमी लंबाई में (54.17 हेक्टेयर) रेलवे को सौंप दी गई है। इसके साथ आगे की भूमि के लिए भी अधिसूचना जारी कर दी गई है। जबकि संत कबीरनगर में सभी 54 गांवों के लिए अधिसूचना जारी किया जा चुका है। यहां इसी माह से भूमि अधिग्रहण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें