इकौना (श्रावस्ती)। इकौना व न्यू मॉर्डन पुलिस थाने का निरीक्षण मंगलवार को एसपी घनश्याम चौरसिया ने किया। उन्होंने मौजूद अभिलेखों की जांच कर थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दोनों थानों में प्रभारियों को परिसर की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा।