फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: रैतिक परेड की ली सलामी, खामियां दुरुस्त करने का निर्देश

Fri, 26 May 2023 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन पहुंची एसपी, पीआरवी वाहनों का किया निरीक्षण
विज्ञापन


श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन, भिनगा में शुक्रवार को एसपी ने रैतिक परेड की सलामी ली। इसके बाद उन्होंने पीआरवी वाहनों सहित पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दुरुस्त करने के लिए आरआई को निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन, भिनगा पहुंचीं। उन्होंने सलामी लेकर रैतिक परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया। इस दौरान मिली खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गार्द व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया। साथ ही भोजनालय पहुंचकर भोजन की गुणवत्ता जांची। एसपी ने डीसीआर, बैरिक, शौचालय आदि का निरीक्षण भी किया। सफाई व्यवस्था चाकचौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक विनोद सिंह को निर्देशित किया। इस दौरान सीओ, भिनगा अतुल कुमार चौबे, सीओ जमुनहा सतीश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें