फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बदला मौसम, लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत

Fri, 26 May 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रावस्ती। तराई में छाई बदली ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बुधवार हुई बारिश से मौसम का मिजाज नरम हो गया। जिससे उमस भरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। वहीं जलभराव से लोगों की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जेठ की तपन के कारण तराई में पारा 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। जेठ की तपती दोपहरी में लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर था। वहीं ताल-तलैयों में पानी न होने से पशु-पक्षियों के सामने पेयजल संकट हो गया था। उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों के लिए बृहस्पतिवार सुबह राहत लेकर आई। सुबह करीब एक घंटे हुई बारिश से ताल-तलैयों सहित खेतों में जगह-जगह पानी भर गया। इससे तपती धरती को राहत मिली तो पशु- पक्षियों के सामने उत्पन्न पेयजल संकट भी खत्म हो गया। शुक्रवार दूसरे दिन भी बादल छाए रहने व पछुआ हवा से पारा चार डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। ऐसे में उमस से बेहाल लोगों को राहत मिली। मौसम खुशगवार होने से बाजारों में भी रौनक दिखी। वही खेतों में नमी आ जाने से किसानों को भी सहूलियत मिली। इस बरसात के कारण जगह-जगह कीचड़ व जलभराव से लोगों की परेशानी भी बढ़ी है। इसके बावजूद खुशगवार मौसम का आनंद लेते लोग दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें