फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों की समस्याओं का करें त्वरित निपटारा

विज्ञापन
श्रावस्ती मं कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मौजूद मौजूद अधिकारी व व्यापारी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। व्यापारियों की समस्या का समाधान करने के लिए शुक्रवार की शाम उद्योग बंधु की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता डीएम ने की। बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का त्वरित निपटारा कराने का आदेश दिया।
विज्ञापन

डीएम ओपी आर्य से व्यापारियों ने कहा कि जिले में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था जर्जर है। जब बिजली की आवश्यकता होती है तब वह नहीं मिलती है। पूरे-पूरे दिन बिजली न होने के कारण उस पर आधारित उद्योग बंद रहते हैं। इसका प्रभाव व्यापार पर पड़ रहा है।
इस पर डीएम ने बैठक में मौजूद अधिशासी अभियंता पावर कॉर्पोरेशन को विद्युत समस्या का निपटारा कराने का निर्देश दिया। डीएम ने एलडीएम को निर्देशित किया कि सभी बैंकर्स अपने बैंक में जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें और उसका निपटारा करें।
विज्ञापन

इसके साथ ही बैंकों में ऋण पत्रावलियों का निपटारा जल्द करने का निर्देश दिया। बैठक में डीएम ने विगत बैठक की कार्यवाही की समीक्षा, एक जनपद एक उत्पाद, थारु क्राफ्ट, मुख्यमंत्री युवा रोजगार योजना, प्रधानमंत्री स्वरोजगार कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित विभिन्न बिन्दुओं पर समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किया। बैठक के दौरान सीओ भिनगा डॉ. जेबी सिंह, उपायुक्त उद्योग सहित व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें