फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: उद्घाटन से पहले बदहाल हुआ सार्वजनिक शौचालय

Tue, 17 Feb 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सिरसिया सीएचसी के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय।  - स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया सीएचसी के पास सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। लेकिन 11 वर्ष बाद भी उसे अब तक हस्तांतरित नहीं किया गया है। ऐसे में लोगों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


शाैचालय का निर्माण क्षेत्र पंचायत की ओर से पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि योजना के तहत वर्ष 2013-14 में छह लाख 26 की लागत से कराया गया था। इससे उम्मीद जगी थी कि लोगों को खुले में शाैच से निजात मिलेगा। लेकिन निर्माण के लंबे अरसे बाद भी उसे अब तक ग्राम पंचायत को हस्तांतरित ही नहीं किया, न ही संचालन शुरू हो सका।

संबंधित विभाग ने शाैचालय के गेट पर ताला लगाकर छोड़ दिया है। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक डॉ. राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी तक इस भवन को हैंडओवर न किए जाने से उसका संचालन शुरू नहीं हो सका है। हालांकि गांव में अन्य सार्वजनिक शौचालय इस मिशन के तहत संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक मुझे इस भवन के निर्माण की कोई जानकारी नहीं है। मैं इसको पता करके आवश्यक कार्रवाई करते हुए संचालन कराने का प्रयास करूंगा।
- दुर्गा प्रसाद प्रजापति, बीडीओ सिरसिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें