फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर जन-जागरूकता रथ रवाना

Sun, 15 Jun 2025 03:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर शनिवार को एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट से जन-जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि बाल श्रम रोकने व बच्चों का बचपन बचाने के लिए श्रम विभाग ने विभिन्न विभागों के साथ मिलकर बाल श्रम कराने वालों पर सख्ती की। इससे जिले में धीरे-धीरे हालात बदलने लगे हैं। अब मुख्यालय से लेकर गांवों तक बाल श्रम के मामलों में कमी आई है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस (12 जून) को शासन स्तर से निर्णय लिया गया कि 12 से 17 जून के बीच बाल श्रम निषेध सप्ताह मनाया जाएगा।
इसमें बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन जागरूकता रैली, बाल श्रम के विरुद्ध चिह्नित स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान, बाल श्रम से संबंधित विषयों पर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। साथ ही बाल श्रम व बाल अधिकार विषय पर पेंटिंग, पोस्टर, भाषण, प्रश्नोत्तरी व वाद-विवाद आदि प्रतियोगिता व ग्राम सभाओं में विशेष बैठक शामिल हैं। इस दौरान सहायक श्रमायुक्त संतपाल ने लोगों को बाल श्रम न कराने की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति, मोहम्मद यूसुफ, तारिक अहमद, हंसराम, सारजन, सुषमा, लक्ष्मी व सरोज पटेल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सिरसिया (श्रावस्ती)। एसएसबी सीमा चौकी सोनपथरी के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सोनपथरी मंदिर परिसर में अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस पर शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान मौजूद ग्रामीणों, विशेषकर युवाओं व छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए उससे दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान यहां नशा उन्मूलन विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी कराई गई। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक सुरेश सिंह सहित अन्य जवान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें