फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तेंदुए को छेड़ना पड़ा भारी, हमले में दो युवक घायल

विज्ञापन
तेंदुए के हमले के बाद मौके पर जमा भीड़ और वन कर्मी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत घोलिया कला में सागौन की बाग में आराम कर रहे तेंदुए को छेड़ना दो युवकों पर भारी पड़ा। तेंदुए ने युवकों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायल युवकों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। यहां उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। घोलिया कला के मजरा ओरीपुरवा स्थित हनुमान मंदिर के पास सागौन के बाग में सोमवार शाम कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को बैठे देखा। इससे कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इस दौरान गांव निवासी जहीर (28) व मोईनुद्दीन (25) ने तेंदुए को छेड़ दिया। इसके बाद तेंदुआ हमलावर हो गया और उसने दोनों युवकों पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के हांका लगाने के बाद तेंदुआ भाग गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल दोनों युवकों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। डीएफओ धनराज मीणा ने बताया कि मौके पर वन विभाग की तीन टीमें लगाई हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा व जाल लगाया गया है। ग्रामीणों से अकेले घर से न निकलने, लाठी व टॉर्च साथ रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें