फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भाकियू कार्यकर्ता की पिटाई के विरोध में थाने का घेराव

Tue, 30 Jun 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 गिलौला थाने का घेराव करते भाकियू कार्यकर्ता।
विज्ञापन
गिलौला। पुलिस पर भाकियू कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप लगाते हुए सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने गिलौला थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंचे सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने उचित कार्रवाई का भरोसा देकर प्रदर्शन खत्म करवाया। प्रदर्शन कर रहे भाकियू जिलाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह पहले चेतिया मुरार निवासी भाकियू कार्यकर्ता जमाल और गांव के सोनू के बीच आम के पेड़ को काटने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी। इस दौरान पुलिस ने जमाल की जमकर पिटाई की। किसानों के साथ पुलिस का यह अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें