श्रावस्ती। ब्लॉक संसाधन केंद्र जमुनहा में शिक्षकों को निपुण बनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। शनिवार को शिक्षकों को पढ़ाने के टिप्स दिए गए।
प्रशिक्षण में डायट के वरिष्ठ हिंदी व संस्कृत प्रवक्ता गिरीश प्रसाद मिश्र ने कहा कि भाषा की समझ जितनी अच्छी होगी उतना ही पठन-पाठन प्रभावी होगा। प्रवक्ता केशा यादव ने कहा कि कक्षा में पढ़ाने के लिए बच्चों की तरह ही सोच रखनी होगी।
प्रवक्ता ओमप्रकाश यादव ने कहा कि शिक्षण प्रणाली में आधुनिकता व टेक्नोलॉजी का समावेश करना चाहिए। सुनने की अपेक्षा देखकर सीखी हुई पाठ सामग्री अधिक दिनों तक याद रहती है। प्रशिक्षण में काफी शिक्षक मौजूद रहे।