फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

Sun, 03 Aug 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना क्षेत्र के ग्राम दीननामगढ़ के मजरा जिलेदार पुरवा निवासी अमित कुमार यादव (13) शनिवार को घर में खेल रहा था। अचानक बिजली के मोटर की लाइन के निकट पानी होने के कारण फिसल कर गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद घर के अंदर पहुंची उसकी मां ने देखा कि अमित मोटर के पास पड़ा है। यह देख कर वह रोने-चिल्लाने लगीं। उनकी आवाज सुनकर पहुंचे परिजनों व आसपास के लोगों ने अमित को एंबुलेंस से सीएचसी इकौना पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें