फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: महिलाओं को विधिक जानकारी दी

Wed, 10 Sep 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से सोमवार को जिला न्यायाधीश राकेशधर दुबे के निर्देशन में सचिव निर्दाेष कुमार की अध्यक्षता में सीएचसी भंगहा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मौजूद महिलाओं को महिला व बाल अधिकार से संबंधित विधिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय परिसर में अपर जिला जज अवनीश गौतम व निर्दोष कुमार ने 13 सितंबर को आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय लोग अदालत के बारे में जागरूकता के लिए हरी झंडी दिखाकर पैरालीगल वालंटियर्स को रवाना किया।

डिप्टी चीफ एलएडीसी जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि अनुसूचित जाति और जनजाति अधिनियम, 1989 जाति आधारित भेदभाव व हिंसा को रोकने के लिए बनाया गया एक कानून है। ऐसे अपराधों की त्वरित सुनवाई के लिए विशेष न्यायालयों की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट संजय वर्मा, बीसीपीएम अखिलेश वर्मा, एएनएम शीला वर्मा, ऊषा पांडेय, मालती वर्मा व दयाराम आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें