श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को कौशल विकास मिशन की जिला कार्यकारिणी समिति व जिला कौशल समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम कृतिका शर्मा ने पंजीकृत युवाओं को निशुल्क ट्रेनिंग कराने, गुणवत्ता में सुधार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशिक्षण प्रदाता सोसायटी फोर वाटर जाईन आईटी ब्रेन प्राइवेट लिमिटेड को शीघ्र प्रशिक्षण कार्य प्रारंभ कराने और उसे व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजने का भी निर्देश दिया। वहीं डीडीयू जीकेवाई योजना में अपेक्षित प्रगति न होने के कारण सभी पीआईए को कारण बताओं नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बैठक मेें जिला सेवायोजन अधिकारी, डीपीआरओ आदि मौजूद रहे।
श्रीहरि के अवतार की कथा का गुणगान
गिलौला (श्रावस्ती)। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सोमवार अयोध्या से आए गोपाला नंद जी महाराज ने भगवान के अवतारों की कथा सुनाया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर अत्याचार, पापाचार बढ़ता है। तब-तब भगवान अवतार लेकर अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करते हैं।
अब तक श्रीहरि के 24 अवतार हो चुके है। इसमें श्रीराम, श्रीकृष्ण, नरसिंह, बावन, मत्स्य, बाराह आदि अवतार शामिल हैं। इस दौरान भगवान के अवतारों की झांकियां भी प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।