फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मौके पर निस्तारित हों शिकायतें तो कार्यालय में न पहुंचे फरियादी

Tue, 05 Dec 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसपी कार्यालय में मंगलवार को जनता दर्शन में पहुंची पीड़िता सुनीता ने एसपी प्राची सिंह से इंसाफ की गुहार लगाई। पीड़िता का आरोप था कि कुछ लोगों ने उसका रास्ता अवरुद्ध कर रखा है। वह लोग आए दिन उसे प्रताड़ित भी करते हैं। स्थानीय पुलिस से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने दोषियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय में जनता दर्शन में 25 फरियादी आए थे। इनमें से जहां छह लोग भूमि संबंधी, छह लोग पारिवारिक विवाद सुलझाने पहुंचे थे। जबकि 13 लोग विवाद का हल स्थानीय स्तर पर न होने के कारण पुलिस कार्यालय पहुंचे थे। उनके मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को गूगल मीट पर जोड़कर पीड़ितों से न केवल वार्ता करवाई बल्कि शिकायत निस्तारित करने का निर्देश भी दिया।
वहीं कलेक्ट्रेट में नौ फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्होंने डीएम कृतिका शर्मा को अपनी व्यथा सुनाई। इनमें चार भूमि विवाद, तीन विकास व दो पुलिस से संबंधित मामले थे। जिसके निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधितों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन


टीकाकरण के लिए मनाया
जमुनहा(श्रावस्ती)। जमुनहा के इमलिया करनपुर के कुछ ग्रामीणों ने मंगलवार अपने बच्चों का टीकाकरण कराने से इंकार कर दिया। जिसकी शिकायत के बाद गांव पहुंचे नायब तहसीलदार शुभम तिवारी ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर शत प्रतिशत परिवारों का टीकाकरण कराने के लिए राजी किया।
नायब तहसीलदार के समझाने के बाद ग्रामीण टीकाकरण के लिए राजी हुए। इस मौके पर अखिलेश शुक्ला, डॉ. दिवाकर सिंह, डा.. सुनील मिश्रा, ग्रामप्रधान, कोटेदार, मस्जिद के इमाम, एएनएम, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें