फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप व सेल्फी के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षक दिवस से बेसिक शिक्षा विभाग में लागू हो रहे प्रेरणा एप के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले मुख्यमंत्री व डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम भिनगा को सौंपा।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी भिनगा चंद्र मोहन गर्ग को सौंपे गए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में शिक्षकों ने कहा है कि प्रेरणा एप से शिक्षकों की उपस्थिति का आदेश वापस लिया जाए। यह आदेश निजता का हनन है। एक अप्रैल 2005 के नियुक्त शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक व जूनियर के सहायक अध्यापक का न्यूनतम वेतन 17140 व जूनियर के प्रधान अध्यापक का न्यूनतम वेतन 18150 करने का शासनादेश जारी किया जाए। हमें चिकित्सीय सुविधा देने के साथ ही मृतक आश्रितों को योग्यता अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही छात्र नामांकन प्रतिशत वृद्धि न होने पर की गई कार्रवाई वापस लेने, बीमा की राशि पांच लाख करने, पारिवारिक पेंशन देने, सभी जिलों में समायोजन के लिए एक समान आदेश जारी करने, रिक्त पदों पर पदोन्नति देने, स्वैच्छिक स्थानांतरण का आदेश जारी करने, एमडीएम, ड्रेस वितरण से शिक्षकों को मुक्त रखने, विद्यालयों में लिपिक, अनुचर व सफाई कर्मियों की व्यवस्था करने, शिक्षकों को पूर्व की भांति बीईओ पद पर पदोन्नति देने, बीमा कटौती बंद करने, परिवार नियोजन भत्ता बहाल करने, एनपीएस के संबंध में उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन कराने की मांग भी उठाई।
इस मौके पर संदीप कुमार मिश्रा, जय प्रकाश मिश्रा, रमेश पांडेय, रणविजय प्रकाश मिश्र, बृजेश वर्मा, हरिश्चंद्र शुक्ला, मनीष सिंह, डॉ. दल शृंगार, घनश्याम तिवारी सहित अन्य परिषदीय शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें