फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन भिनगा के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को इकौना में ग्राम न्यायालय की स्थापना के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला जज को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामानंद को सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा है कि जिले में भिनगा तहसील के साथ इकौना व जमुनहा भी शामिल है। इकौना तहसील से मुख्यालय भिनगा की दूरी मात्र 18 किलोमीटर है। इससे इकौना ग्राम न्यायालय निर्माण का मानक पूरा नहीं करता है। न ही इकौना में किसी भी दृष्टि से न्यायिक कार्य संभव है। इसलिए इकौना में ग्राम न्यायालय की स्थापना न कराई जाए।
अपनी मांग के समर्थन में भिनगा के अधिवक्ताओं ने तहसील तिराहे पर प्रदर्शन भी किया। इस दौरान अध्यक्ष चुन्नीलाल यादव, नव निर्वाचित अध्यक्ष दिनेश शुक्ल, कौशलेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें