फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि समर्पण अभियान के तहत निकाली गई शोभायात्रा

विज्ञापन
सिरसिया में निकाली गई शोभायात्रा। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
निश्रावस्ती। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। इसके लिए देशभर से निधि समर्पण जुटाए जा रहे हैं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए संकल्प समर्पण निधि जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को सिरसिया के डगमरा मंदिर से होते हुए दुर्गा मंदिर, सिरसिया चौराहा, पुरानी बाजार, रामलीला मैदान, अस्पताल, थाना, ब्लॉक के रास्ते निरालानगर तक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम संयोजक संदीप कसौंधन ने कहा कि इस तरह की शोभायात्रा पूरे देश में निकली जा रही है। जिसमें लोग भरपूर योगदान दे रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं सिरसिया के सभी मंदिरों के सदस्य व पदाधिकारियों के सहयोग से आयोजित शोभायात्रा में सैकड़ों रामभक्तों एवं संगठन कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इसको लेकर आरएसएस की ओर से निर्माण के लिए मंदिर निर्माण निधि समर्पण कार्यक्रम के जरिये समाज को जागृत करने के लिए शोभा यात्रा निकाल रहे हैं। रैली में नगर प्रचारक रोहित, अनिल गुप्ता, रमेश गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, अतुल सिंह, राहुल सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें