फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान-ओ शौकत से निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी

विज्ञापन
इकौना में जुलूस में मौजूद बच्चे। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश पर जिले भर में शान-ओ शौकत से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान जुलूस का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जुलूस वाले मार्गों पर की गई सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं इस दौरान अकीदतमंदों ने जमकर फूलों की बरसात की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन

बारह रबीउल अव्वल का जुलूस रविवार की सुबह नौ बजे भिनगा के मदरसा अंजुमन इस्लामिया अहले सुन्नत वल जमात की अगुवाई में निकाला गया। सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में यह जुलूस ईदगाह से निकलकर भिनगा के प्रमुख मार्गों से होते हुए फिर ईदगाह पहुंचा। इस दौरान जुलूस में शामिल अंजुमनो ने नात व मनकबत पढ़कर नजराने अकीदत पेश की।
इस मुबारक मौके पर भिनगा व इकौना नगर सहित नासिरगंज, जमुनहा, सिरसिया, भंगहा, गिलौला, कटरा, बदला, लक्ष्मनपुर, भंगहा, लक्ष्मनपुर, टंड़वा बनकटवा, नेवरिया मोड़ सहित जिले के अन्य हिस्सों में ईदगाह से जुलूस निकाला गया। इस दौरान भिनगा व इकौना में पांच पीरान मस्जिद, मक्का व मदीना सहित बुलंद दरवाजा आदि की झांकियां बनाकर सैकड़ों की संख्या में इस्लाम धर्म के लोग जुलूस में शामिल रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मोहम्मद साहब सहित इस्लाम के अन्य पीर व पैगंबरों के गगनभेदी नारों से समूचा जिला गूंजता रहा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर, जोनल व स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।
अमन चैन के लिए उठे हाथ
मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर रविवार को भिनगा में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इस दौरान मौलाना गुल मोहम्मद के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अमन चैन की दुआ की। इसके साथ ही मौजूद लोगों से श्रीराम जन्म भूमि मामले में सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिए गए फैसले का सम्मान करने व गंगा जमुनी तहजीब तथा अमन चैन बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें