फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 22 जुलाई से होगी आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश की प्रक्रिया

Fri, 21 Jul 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयन प्रक्रिया श्रावस्ती स्टेडियम में 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसके फाॅर्म खेल विभाग की वेबसाइट व जिला खेल कार्यालय से लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि बालिका वर्ग के लिए तैराकी, बैडमिंटन, कुश्ती, वालीबॉल तथा दोनों वर्गों के लिए बास्केटबॉल एवं तीरंदाजी प्रतियोगिता का मंडल स्तर पर चयन गोंडा में 24 जुलाई तथा प्रदेश स्तरीय ट्रायल्स 27 व 28 जुलाई को केडी सिंह बाबू स्टेडियम लखनऊ में होगा। तैराकी में चयन के लिए आयु 12 वर्ष से कम तथा अन्य खेलों में 15 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें