फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज

Fri, 21 Mar 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भिनगा के दीपवाटिका में आयोजित होने वाले यज्ञ की तैयारी करते गायत्री परिवार के लोग।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के दीप वाटिका में 26 से 29 मार्च तक श्री 51 कुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। परिसर में गायत्री परिवार की ओर से 51 हवन कुंडों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही परिसर की सफाई व रंग-रोगन का कार्य कराया जा रहा है। गायत्री परिवार के सदस्य दधिबल सिंह ने बताया कि तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन


आयोजित हुई बैठक
श्रावस्ती। कम्पोजिट विद्यालय करियातीपुरवा में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ व अखिल भारतीय शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई जमुनहा के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में बैठक हुई। इस दौरान संगठन के विस्तार व शिक्षक हितों की चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा कि संगठन सदैव शिक्षकों के अधिकार व समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहता है। इस मौके पर उपाध्यक्ष घनश्याम पाठक, ऑडिटर बीरेंद्र पाल, रमेश कुमार यादव, देवेन्द्र पटेल, दीपक कुमार मिश्र, विशाल सिंह, अमित रावत, राजेश कुमार, कीर्ति श्रीवास्तव व बलिकरन आदि मौजूद रहे।

तीन वारंटी गिरफ्तार
श्रावस्ती। भिनगा पुलिस ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने ग्राम टड़वा बनकटवा निवासी मुन्ना लाल यादव, ग्राम खेदूपुरवा निवासी देवतादीन व भिनगा नगर के मोहल्ला हनुमानगढ़ी निवासी रईस के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई कर संबंधित न्यायालय के सुपुर्द किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें