फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्री बोर्ड परीक्षा तय करेगी तैयारी का स्तर : डीआईओएस

विज्ञापन
जेआरयूवी इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देते छात्र। - फोटो : जेआरयूवी इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देते छात्र।
विज्ञापन
श्रावस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को विज्ञान, गणित व इतिहास विषय की परीक्षा हुई। जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा में 23,456 छात्र प्रतिभाग करेंगे। इसमें हाईस्कूल के 13,443 व इंटरमीडिएट के 10,013 छात्र शामिल हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए छात्र दिन रात एक कर रहे हैं। इसी तैयारी को परखने के लिए जिले के 127 विद्यालयों में प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

परिषद की ओर से बोर्ड परीक्षा की तर्ज पर ही प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। दूसरे दिन विज्ञान, गणित व इतिहास विषय की परीक्षा कराई गई। इसमें छात्रों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस संबंध में डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस परीक्षा से छात्र अपना मूल्यांकन कर सकेंगे। साथ ही जिस विषय में कम अंक आएंगे उसकी तैयारी और बेहतर ढंग से कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा में छात्रों को ईमानदारी के साथ प्रतिभाग करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें