एनडीआरएफ द्वारा भकला घाट पर मॉकड्रिल कर लोगों को दी गई बाढ़ के दौरान बचाव व प्रथम सुरक्षा उपाय की ?
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। संभावित बाढ़ को देखते हुए पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जिले में गुरुवार को पूर्वाभ्यास कराया गया। राप्ती में हुए मॉकड्रिल में पीड़ितों को युद्धस्तर पर सहायता देने के साथ अब तक हुई तैयारी का मूल्यांकन किया गया।
जिलाधिकारी ओपी आर्य नेे कहा कि मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य अब तक हुईं तैयारियों का मूल्यांकन करना है। बाढ़ से बचाव के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मॉक ड्रिल में आपदा से संबंधित राजस्व, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा विभाग, बाढ़ प्रखंड, सिंचाई, खाद्य एवं रसद विभाग, नागरिक सुरक्षा, पुलिस विभाग, एनडीआरएफ व फायर ब्रिगेड की टीम के साथ चार वृद्ध महिलाओं, दो किशोर व दो वृद्ध पुरुषों को बचाकर एंबुलेंस से बाढ़ राहत शिविर लाया गया।
कुछ मवेशियों को भी बचाया गया। माकड्रिल के बाद डीएम, एसपी, एडीएम व एएसपी ने तिलकपुर के पास कटान का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों का हाल भी जाना।
मौके पर एसपी आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ अवनीश राय, एडीएम योगानंद पांडेय, एसडीएम भिनगा चंद्र मोहन गर्ग, एसडीएम इकौना राजेश कुमार मिश्रा, जमुनहा मायाशंकर यादव, सीओ भिनगा डॉ. जंगबहादुर यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।