फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आज बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

Tue, 11 Jul 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। विद्युत उपकेंद्र भिनगा से संचालित सभी फीडरों के मरम्मत कार्य व पीसीबी पैनल बदलने का कार्य बुधवार को कराया जाएगा। ऐसे में 12 जुलाई बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक विद्युत उपकेंद्र भिनगा से संचालित सभी फीडरों की आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता विद्युत रणजीत चौधरी ने दिया है।
विज्ञापन



पुलिस के समझाने पर साथ रहने को माने दंपति
श्रावस्ती। परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों की प्राप्त शिकायतों की सुनवाई की जाती है। यहां परिवारों को टूटने से बचाने के लिए पुलिस की ओर से दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझा कर व्याप्त मनमुटाव को दूर करने का प्रयास किया जाता है। मंगलवार को परामर्श केंद्र पर आए एक मामले में पुलिस के समझाने पर पति व पत्नी अपना मन मुटाव खत्म कर साथ रहने को राजी हो गए।
इस दौरान महिला थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा व महिला आरक्षी अंजना आदि मौजूद रही। दूसरी तरफ इकौना पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान दो वांछितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में बेचूबाबा निवासी सूरज लाल व मोहम्मदपुर राजा निवासी रामदीन शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें