फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पौधरोपण के बाद संरक्षित करना भी जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। वृक्ष धरा के आभूषण है। इस लिए पौधरोपण बाद इनकी देखभाल अपने बच्चे के समान करनी चाहिए। ताकि वह बड़े होकर धरा का भूषण बन सके। यह आह्वान जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने किया। वह सिसवा में स्थापित नंदन वन में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सेदारी कर रही थी। इस अवसर पर डीएम ने मौलश्री व एडीएम न्यायिक सुभाष चंद्र यादव ने आम का पौधा रोपित किया।
विज्ञापन


उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि अपने अपने घर पर एक पौधा अवश्य लगा उनका संरक्षण कर उसे पेड़ बनाएं। कहा कि आपदा व प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पौधरोपण अत्यन्त आवश्यक है। नगर पालिका परिषद भिनगा अंतर्गत सिसवा में अतिक्रमण की गई 0.560 हेक्टेयर भूमि को खाली कराकर नंदन वन विकसित किया गया है।
डीएम ने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी डा. अनीता शुक्ला को निर्देश दिया कि यदि कहीं भी नगर पालिका की जमीन पर अतिक्रमण है तो उसे तत्काल खाली कराकर वहां पौधरोपण के लिए कार्ययोजना तैयार कराए ताकि शहर को हरा भरा बनाया जा सके। एडीएम न्यायिक ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाये रखने में वृक्षों की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

इसलिए अभियान के दौरान अधिक से अधिक पौधों को रोपित कर उनका संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम में लेखपाल संतोष यादव सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें