फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 50 से अधिक गांवों में बिजली व्यवस्था बेपटरी

Tue, 28 Jul 2026 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार। उमस भरी गर्मी के बीच जमुनहा तहसील क्षेत्र में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। उल्हवा विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति पाने वाले 50 से अधिक गांवों में उपभोक्ता परेशान हैं। उन्हें रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि 24 घंटे में मात्र आठ से 10 घंटे ही बिजली मिलती है। आपूर्ति के समय भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। इससे पंखा तक नहीं चल पाता है। शासन ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया है। बिजली कटने पर कारण बताने और बहाली का समय बताने का भी निर्देश है। इसके बाद भी जमुनहा तहसील क्षेत्र के गांवों में इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

तिवारी गांव निवासी इकबाल बहादुर सिंह ने छह से सात घंटे बिजली मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि थोड़े-थोड़े अंतराल पर बिजली कटौती होती है। ग्रामीण पहलवान खां ने भी लो वोल्टेज के कारण परेशानी बताई। उन्होंने जिलाधिकारी से रोस्टर अनुसार आपूर्ति करवाने की मांग की है। जेई विवेक कुशवाहा ने बताया कि अधिक दबाव के कारण फाॅल्ट होता है। फाॅल्ट सही होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें