फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: स्कूल जा रही छात्रा नदी में डूबी, तलाश में जुटी एनडीआरएफ

विज्ञापन
नदी में डूबी छात्रा की तलाश के दौरान मौजूद पुलिसकर्मी व अन्य।
विज्ञापन
तुलसीपुर। सोनवा के नरायनपुर गांव निवासी कक्षा छह की छात्रा अंशिका मिश्रा (12) बृहस्पतिवार सुबह रमनगरा के पास राप्ती नदी में पैर फिसलने से डूब गई। छात्रा नदी किनारे पैर में लगी मिट्टी धोने गई थी। तेज बहाव के कारण वह गहरे पानी में चली गई और लापता हो गई। अंशिका लक्ष्मननगर स्थित किसान इंटर कॉलेज में पढ़ाई करने निकली थी। रमनगरा गांव के पास पैर में मिट्टी लगने पर वह राप्ती नदी के किनारे पहुंची। पैर धोने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में चली गई।
विज्ञापन

उसे नदी में डूबता देख साथ मौजूद अन्य छात्रों ने शोर मचाकर मदद की गुहार लगाई। ग्रामीणों के पहुंचने तक छात्रा पानी में समा चुकी थी। सूचना मिलने पर सीओ भरत पासवान, थाना प्रभारी बिशुनदेव पांडेय पुलिस टीम और एनडीआरएफ जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने नदी में छात्रा की तलाश शुरू की। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। सीओ भरत पासवान ने बताया कि पुलिस और एनडीआरएफ की टीम छात्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें