फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सड़कों पर गड्ढे, हिचकोले खा रहे लोग

विज्ञापन
जिले में बदहाल सड़कें।
विज्ञापन
श्रावस्ती/इकौना। भिनगा नगर पालिका परिषद हो या नगर पंचायत इकौना हर जगह सड़कों की स्थिति बेहद दयनीय है। मुख्य मार्ग हो या फिर मुहल्ले की सड़कें लगभग सभी जर्जर हैं। ऐसे में लोगों को आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फिर भी जिम्मेदार सड़कों को मरम्मत कराने के लिए प्रयास करते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन



भिनगा-सिरसिया मार्ग गड्ढे में तब्दील


भिनगा नगर क्षेत्र में भिनगा-सिरसिया मार्ग पर ईदगाह तिराहे पर ही लंबे अरसे से गड्ढा बना हुआ है। इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों वाहन आते-जाते हैं। ईदगाह तिराहे पर बीते महीनों में हुई दुर्घटना में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसी तरह से दीवानी न्यायालय, एएसपी आवास के सामने व दहाना तिराहे पर सड़क में गड्ढे बने हुए हैं। वहीं, बारिश में ईदगाह तिराहे पर घुटने तक पानी भर जाता है। फिर भी लोक निर्माण विभाग मार्ग का मरम्मत कराने की पहल करता नजर नहीं आ रहा है।
कोतवाली के पास सड़क की हालत खराब


भिनगा कोतवाली के सामने से पुरानी सब्जी मंडी को जाने वाला मार्ग पूरी तरह से जर्जर है। चौधरी नर्सिंग होम के सामने सड़क पर बने गड्ढे में ईंट के रोड़े डालकर खानापूर्ति की जा रही है। इस मार्ग से सिरसिया क्षेत्र से आने वाले लोग भिनगा बाजार, सेमरी, इकौना सहित अन्य स्थानों को जाते-जाते हैं। फिर भी नगर पालिका प्रशासन सड़क की मरम्मत कराने की कवायद करता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इकौना नगर में सड़कें खस्ताहाल


इकौना नगर क्षेत्र में भी सड़कों की हालत जर्जर है। लाजपत नगर का मुख्य मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश में सड़क के गड्ढों में भरा पानी हफ्तों तक टिका रहता है। इसी तरह से तिलकनगर मोहल्ले में भी सड़क की हालत खस्ता है। वहीं, इकौना थाने से मुबारक नगर, बेचूबाबा मोहल्ले की सड़क बेहद खराब है। फिर भी नगर प्रशासन सड़कों को दुरुस्त कराने का प्रयास करता नजर नहीं आ रहा है।

जिले में बदहाल सड़कें।

जिले में बदहाल सड़कें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें