श्रावस्ती। सोनवा क्षेत्र के ग्राम इमलिया करनपुर के मजरा बिंद्रा पुरवा निवासी बजरंगी (20) का बुधवार को परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी बात से नाराज बजरंगी ने घर में रखे कीटनाशक को पी लिया। इससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजनों ने युवक को एंबुलेंस से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर हालत गंभीर बनी हुई है।