फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पोलिंग पार्टियों ने संभाली कमान, आज मतदान

Wed, 03 May 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाय चुनाव : 49078 मतदाता करेंगे 15 अध्यक्ष व 185 सभासद पद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन

श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना चुनाव के लिए आज गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान प्रारंभ होगा। भिनगा के 25 वार्ड के लिए अध्यक्ष पद पर नौ व सदस्य पद पर 132 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं नगर पंचायत इकौना के 12 वार्ड के लिए अध्यक्ष पद पर छह व सदस्य पद पर 53 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला बृहस्पतिवार को 49078 मतदाता 21 मतदान केंद्रों के 67 मतदेय स्थलों पर बैलेट पेपर के माध्यम से करेंगे। नगर निकाय चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह सात बजे से मतदान केंद्रों में मतदान प्रारंभ हो रहा है। शाम छह बजे तक चलने वाले इस मतदान में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
नगर पालिका परिषद भिनगा के 25 वार्डों के लिए 17 मतदान केंद्र व 50 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें चार मतदान केंद्र व सात मतदेय स्थल सामान्य, चार केंद्र व दस मतदेय स्थल संवेदनशील, सात मतदान केंद्र व 23 मतदेय स्थल अति संवेदनशील एवं दो मतदान केंद्र व 10 मतदेय स्थल को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। जहां 18997 पुरुष व 17596 महिला मतदाताओं सहित कुल 36593 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन

वहीं नगर पंचायत इकौना के 12 वार्डों के लिए चार मतदान केंद्र व 17 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें एक मतदान केंद्र व तीन मतदेय स्थल संवेदनशील, दो मतदान केंद्र व आठ मतदेय स्थल अति संवेदनशील एवं एक मतदान केंद्र व छह मतदेय स्थल को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। जहां 6577 पुरुष व 5908 महिला मतदाताओं सहित कुल 12485 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भिनगा में दो व इकौना में एक जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। साथ ही भिनगा में पांच व इकौना में दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तैनात किया गया है।


मतदान केंद्र पहुंचीं पोलिंग पार्टियां
नगर पालिका परिषद भिनगा में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां नवीन गल्ला मंडी खरगौरा मोड़ से रवाना हुईं। जिन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए भिनगा में 15 भारी वाहन व नौ हल्के वाहन लगाए गए थे। जिस पर सवार हो दोपहर बाद से ही पीठासीन व मतदान कार्मिक सहित सुरक्षा कर्मी पोलिंग बूथों पर पहुंचे। वहीं नगर पंचायत इकौना में तहसील परिसर से पोलिंग पार्टियाें को रवाना किया गया। जिन्हें मतदान केंद्र तक ले जाने के लिए सात भारी व चार हल्के वाहन लगाए गए थे। जिन पर सवार हो पीठासीन व मतदान कर्मी सुरक्षा कर्मियों के साथ अपने-अपने पोलिंग बूथ पहुंचे।


रवानगी से पहले चुनाव सामग्री का किया गया मिलान
भिनगा व इकौना में नगर निकाय चुनाव के लिए नियुक्त पीठासीन अधिकारियों को मतपत्र, बैलेट बाॅक्स, सील आदि प्रदान किया गया। जिसे प्राप्त करने के बाद मतदान केंद्र जाने से पूर्व पीठासीन अधिकारियों ने एक-एक प्रपत्र, कागजों व चुनाव सामग्री का मिलान किया।


सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक डाले जा सकते वोट
मतदान केंद्र से 200 मीटर की परिधि में मोबाइल फोन, वायरलेस सेट, अस्त्र शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित है। मतदाता सुबह 7:00 से शाम 6:00 बजे तक वोट डाल सकते हैं। वोट डालने के लिए मतदाता अपने वाहन का प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन उन्हें अपना वाहन मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर खड़ा करना होगा। मतदान की गोपनीयता भंग करना अपराध है। इसके लिए तीन माह की सजा या जुर्माना दोनों हो सकता है।


मतदाता इन पहचान पत्रों का कर सकते इस्तेमाल
मतदाता फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, केंद्र, राज्य, स्थानीय निकाय से जारी पहचान पत्र, बैंक व डाकघर की फोटो युक्त पास बुक, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वतंत्रता सेनानी का फोटो युक्त पहचान पत्र, फोटो युक्त शस्त्र लाइसेंस, मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थाओं का छात्र फोटो पहचान पत्र, फोटो युक्त किसान बही, फोटो युक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र।



करें शिकायत
यदि कहीं कोई प्रत्याशी अथवा समर्थक मतदाताओं को डराता धमकाता है अथवा चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो उसकी सूचना डीएम, एडीएम, एसपी व एएसपी के सीयूजी नंबर पर दे सकते हैं।

बाक्स में-
संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की तीसरी आंख से होगी निगरानी
नगर निकाय चुनाव के लिए सामान्य तौर पर तो सभी 21 मतदान केंद्र व 67 मतदान स्थलों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। लेकिन संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की ड्रोन कैमरे सहित सीसीटीवी कैमरे से निगरानी कराई जाएगी।


चुनाव ड्यूटी कटवाने के लिए करते दिखे जुगाड़
नगर निकाय के लिए आज होने वाले मतदान में चुनाव ड्यूटी से बचने के लिए कई महिला पीठासीन व मतदान कार्मिक अपनी ड्यूटी कटाने की जुगत करती दिखी। कोई बच्चा छोटा होने तो कोई बीमारी व कोई निजी समस्या बताकर चुनाव में अपनी ड्यूटी न लगाने के लिए फरियाद करता दिखा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की मनुहार करते नजर आए।
विज्ञापन



डीएम एसपी ने लिया जायजा
आज होने वाले मतदान में कहीं किसी पोलिंग बूथ पर कोई कमी न रहे इसके लिए डीएम नेहा प्रकाश ने स्थानीय एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों के साथ भिनगा व इकौना नगर के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए एसपी प्राची सिंह ने एएसपी प्रवीण कुमार यादव व सीओ भिनगा तथा इकौना सहित थाना प्रभारियों के साथ संवेदनशील व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें