पुलिस लाइन मे शपथ दिलाते एसपी राहुल भाटी व एएसपी। स्रोत- पुलिस
श्रावस्ती। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शनिवार को एसपी राहुल भाटी के नेतृत्व में पुलिस लाइन में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में नियुक्त अधिकारी, कर्मचारी व चयनित आरक्षियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में एसपी राहुल भाटी ने कहा कि हमें स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अन्य सभी को भी मतदान के लिए प्रेरित करना है। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए।
शपथ के दौरान सभी ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन की गरिमा को बनाए रखने का वचन लिया। साथ ही बिना डरे व बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की शपथ ली। इस दौरान एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम, सीओ सतीश कुमार शर्मा, भरत पासवान,आलोक कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।