फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए पुलिसकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। देश में कोविड-19 की वैक्सीन तैयार हो चुकी है। इसका टीकाकरण 16 जनवरी से प्रारंभ हो सकता है। ऐसे में हमारी ये जिम्मेदारी बनती है कि टीकाकरण के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे। ऐसे में आपको सुरक्षा से संबंधित जो भी टिप्स दिए जा रहे हैं। उसका ड्यूटी के दौरान अक्षरश: अनुपालन करें। ये बातें रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दूबे ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के दौरान कहीं।
विज्ञापन

एएसपी ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मियों की टीम की उपस्थिति में 16 जनवरी से प्रारंभ होने वाले कोविड-19 टीकाकरण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपको पूरी तरह से सतर्क रहना होगा। टीकाकरण के दौरान तीन कक्ष बनाए जाएंगे। तीनों कक्षों में सुरक्षा व्यवस्था का पूर्ण इंतजाम होगा। प्रतीक्षालय कक्ष के प्रवेशद्वार पर जो सुरक्षाकर्मी तैनात होगा उसके पास स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी सूची होगी। जिसमें उस दिन टीकाकरण के लिए चयनित लोगों का नाम होगा। जिससे वह सुनिश्चित करेगा कि ये वही व्यक्ति है जिसका टीकाकरण होना है। मास्क व आईडी कार्ड के बिना वहां प्रवेश निषेध होगा। पुलिसकर्मियों को प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व निरीक्षक एलआईयू राकेश चंद ने भी आवश्यक दिप्स दिए। इस मौके पर कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें