फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पुलिस ने परखी बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

Mon, 26 Jun 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देश पर सोमवार को सभी थाना व चौकी प्रभारियों नेे अभियान चला कर बैंकों का निरीक्षण करने के साथ वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच पड़ताल करने के साथ ही बैंक में मौजूद उपभोक्ताओं को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। बैंककर्मियों से भी अपील की कि अगर उन्हें कोई भी संदिग्ध व्यक्ति प्रतीत होता है तो इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को देना चाहिए।

दूसरी तरफ इकौना पुलिस ने रविवार रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके पास से दस लीटर कच्ची शराब बरामद की। पकड़े गए युवक की पहचान थाना क्षेत्र के पश्चिम केवटन पुरवा निवासी रामखेलावन के रूप में हुई।
विज्ञापन

जबकि श्रावस्ती पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान 12 आरोपियों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया। साथ ही क्षेत्राधिकारी भिनगा व इकौना के नेतृत्व में थाना व चौकी प्रभारियों ने पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास भी कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें