फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अतिक्रमण की गिरफ्त में नगर व कस्बे, नहीं चला अभियान

Mon, 26 Jun 2023 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के प्राय सभी प्रमुख कस्बे व बाजार मार्ग की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में हैं। स्थानीय दुकानदार जहां पटरियों पर काबिज हैं, वहीं पटरी व रेहड़ी दुकानदारों ने मुख्य मार्ग पर ठेला, खोमचा लगा रखा है।
विज्ञापन


इसके चलते ही इन मार्गों पर आए दिन लगने वाले घंटों यातायात संचालन बाधित रहने से लोगों को जाम में फंस कर काफी परेशानी उठाना पड़ती है। इसकी शिकायत के बाद भी नगर पालिका के जिम्मेदार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर उदासीन बने हैं। जिला स्तर पर आयोजित होने वाली व्यापार बंधु समिति की बैठक में भी अतिक्रमण का यह मुद्दा कई बार जोरशोर से उठ चुका है।

शासन की तरफ से मार्ग की पटरियों पर वाहन खड़ा करने व कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का निर्देश है। इसके बावजूद जिले में बौद्ध परिपथ से लेकर फोरलेन अथवा टू लेन सहित अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे व कस्बों व बाजारों में सड़क पटरियों पर अवैध कब्जेदारी कायम है।
विज्ञापन

भिनगा व इकौना नगर सहित अन्य कस्बों में स्थानीय लोगों ने मार्ग की पटरियों को ही वाहन स्टैंड बना रखा है। बची हुई जगह पर पटरी दुकानदार व रेहड़ी लगाने वालों ने ठेला व गुमटी लगा कर कब्जा कर रखा है। इससे सड़क मार्ग पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दुश्वार बना है। सड़क पटरियों के अवैध कब्जे में फंसे होने के कारण अधिकांश इलाकों में लोगों को घंटों जाम में फंसने की परेशानी भी उठाना पड़ती है।
कागजी बना सड़क सुरक्षा अभियान
जिले में आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नए ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने, वाहनों को निर्धारित गति से चलाने व यातायात नियमों का अनुपालन कराने के लिए डीएम की ओर से लगातार दिशा निर्देश भी जारी किए जाते हैं। इसके बावजूद इनका अनुपालन न होने से पूरा सड़क सुरक्षा अभियान भी बस कागजी साबित होता है।
इस कारण भिनगा व इकौना नगर के साथ ही बौद्ध परिपथ व फोरलेन पर पड़ने वाली बाजारों में भी फर्राटा भरते ओवर स्पीड वाहन आए दिन हादसों का कारण बनते नजर आते हैं।

अतिक्रमण हटाने के लिए जल्दी ही जिला व तहसील प्रशासन के साथ मिलकर प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही निर्धारित गति से तेज वाहन चलाने वालों की धरपकड़ के लिए भी नियमित तौर पर अभियान चला कर कार्रवाई तय कराई जाएगी।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार यादव एएसपी संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें