श्रावस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा में मंगलवार को एएसपी द्वारा रैतिक परेड की सलामी ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे मंगलवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन भिनगा पहुंचे। परेड की सलामी लेने के बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने शस्त्रों सहित यूपी 112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया, साथ ही मिली खामियों को दूर करने के लिए प्रभारी यूपी 112 को निर्देशित किया। इसके बाद उन्होंने क्वार्टर गारद, परिवहन शाखा का निरीक्षण किया।
भोजनालय में पहुंच कर भोजन की गुणवत्ता जांची। साथ ही डीसीआर, बैरक, शौचालय का निरीक्षण किया। कमियों को दुरुस्त करने तथा सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। ड्यूटी के दौरान सभी को वर्दी में रहने, जनता के साथ मधुर व्यवहार स्थापित करने का निर्देश दिया। आदेश कक्ष में एसपी ने सभी गार्ड रजिस्टरों को चेक कर कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। मौके पर सीओ सिटी हौसला प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक विनोद कुमार सिंह मौजूद रहे। (संवाद)