फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन लोगों के घर पहुंची पुलिस

विज्ञापन
होम ारंटीन किए लोगों की जांच करती पुलिस। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। होम क्वारंटीन में रखे गए ग्रामीणों की निगरानी पुलिस की 24 टीमें कर रही हैं। अब तक 798 लोगों तक पुलिस पहुंच चुकी है। जिले में कुल 5560 लोग होम क्वारंटीन हैं। वहीं, सोमवार को अचानक बैंक व गैस एजेंसियों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई। वहां बिना सोशल डिस्टेंसिंग के ही लोग पैसा निकालने और गैस लेने के लिए परेशान दिखे।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जहां एक ओर पुलिस दिन-रात दौड़भाग करके व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगी है, वहीं कुछ लोग लॉकडाउन की अनदेखी कर रहे हैं। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन नहीं कर रहे हैं, जिसके चलते आम लोगों को खतरा महसूस होने लगा है। ऐसा ही कुछ सोमवार को जमुनहा में देखने को मिला। यहां आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में ग्राहकों की अचानक भीड़ बढ़ आई। अधिकांश लोग उज्ज्वला का आया पैसा लेने आए थे। ऐसी ही स्थिति भिनगा स्थित इलाहाबाद मुख्य शाखा में देखने को मिली। जहां सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुई लोगों की कतार लगी रही। सबसे भयावह स्थिति विकास गैस एजेंसी में देखने को मिली, जहां उपभोक्ता एक-दूसरे से चिपके हुए गैस सिलेंडर लेते दिखे।
कोरोना वायरस का संक्रमण आम लोगों में न फैले, इसके लिए सोमवार को जिले में गठित पुलिस की 24 टीमों ने 798 होम क्वारंटीन में रखे गए लोगों के घरों में दस्तक दी। साथ ही सभी को घर में रहने की हिदायत दी। जबकि इस दौरान शांतिभंग के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे पाबंद किया गया। वहीं लॉकडाउन तोड़ने वाले 151 वाहनों की जांच कर 22 वाहनों का चालान कर 72500 रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

वहीं सीताद्वार स्थिति गायत्री गैस एजेंसी में भीड़ को देखते हुए एएसपी बीसी दुबे ने स्वयं जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए कतार लगवाई, जबकि सीओ भिनगा हौसला प्रसाद ने भ्रमण के दौरान कई जरूरतमंदों को पुलिस सहायता किट उपलब्ध कराई। उधर, बैंक व गैस एजेंसी पर ही नहीं, बाजारों में भी लॉकडाउन का उल्लंघन हो रहा है। गिलौला बाजार में ऐसे ही वाहन व लोगों को सोमवार को भीड़ देखी गई। जबकि भिनगा में लॉकडाउन के कारण मुख्य मार्ग पर सन्नाटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें