फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुस्ती के लिए योग कर रहे पुलिस कर्मी

विज्ञापन
रिजर्व पुलिस लाइन में योग करते पु़लिस कर्मी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला पुलिस अब योग से निरोग रहने का गुण सीख रही है। साथ ही उसमें चुस्ती व स्फूर्ति बनी रहे इसके लिए उसे रिजर्व पुलिस लाइंस भिनगा में योगाभ्यास कराया जा रहा है। पतंजलि योग प्रचारक गोंडा के नेतृत्व में आयोजित इस योग शिविर में पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइंस भिनगा में सोमवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पतंजलि योग प्रचारक गोंडा के योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी व उनके सहयोगी आशीष गुप्ता तथा गौरव गुप्ता द्वारा पुलिस कर्मियों को तनाव से मुक्त रहने व शरीर को स्वस्थ बनाने सहित उन्हें चुस्ती व स्फूर्ति प्रदान करने के लिए योग कराया गया।
इस दौरान योगाचार्य ने कहा कि निरंतर योग करने से शरीर तो स्वस्थ रहता ही है। साथ ही हमें कई प्रकार की व्याधियों से भी मुक्ति मिलती है। इस दौरान सीओ नगर डा. जंग बहादुर यादव, प्रतिसार निरीक्षक बीके सिंह, उपनिरीक्षक व पेशकार डीआईजी देवीपाटन मंडल गोंडा प्रभात कुमार राय सहित यूपी-100 के पुलिस कर्मियों को भी विभिन्न योग का अभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें