फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस रही अलर्ट, चलाया जांच अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। छह दिसंबर को लेकर रविवार को जिला पुलिस अलर्ट मोड़ पर रही। पुलिस अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र सहित प्रमुख कस्बों व बाजारों में जांच अभियान चलाया। वहीं अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मातहतों को सावधानी बरतने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की तारीख छह दिसंबर को लेकर जिला पुलिस रविवार को पूरी तरह से सतर्क दिखी। शनिवार मध्य रात से ही जिले की सीमाओं सहित नेपाल बार्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर विशेष जांच अभियान चलाया गया। वहीं रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने सिरसिया कस्बा, गुलरा, चिलहरिया तिराहा, राजपुर मोड़ तथा तालबघौड़ा पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इसके बाद उन्होंने इंडोनेपाल सीमा से सटे सुइया, भरथा, रोशनगढ़, हाकिमपुरवा, शंकरपुर तथा तुरुसमा पहुंच कर वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उधर इंडो-नेपाल बार्डर सहित जिले की सीमाओं पर स्थित बैरियर व चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस व एसएसबी की टीम ने सघन जांच की।
विज्ञापन

एसएसबी जवानों ने स्थानीय पुलिस के साथ नेपाल बार्डर से सटे गांवों में भ्रमण कर ग्राम प्रधान, ग्रामप्रहरी, पुलिस मित्र व संभ्रांत नागरिकों से वार्तालाप कर उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी। कहा कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति अथवा वाहन आसपास क्षेत्र में दिखाई दे तो संबंधित थाना व पुलिस चौकी या फिर यूपी-112 पर तत्काल सूचित करें।
इसके साथ ही कोतवाली व थाना प्रभारियों ने अपने अपने क्षेत्र के मुख्य मार्गों, कस्बों व चौराहों पर पुलिस टीम बना कर हर आने जाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें