श्रावस्ती। एसपी के निर्देश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में गुरुवार को सिरसिया पुलिस ने क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची। वहीं क्षेत्राधिकारी इकौना डॉ. एमपी शर्मा के नेतृत्व में गिलौला पुलिस ने बैंकों की जांच की।
उधर भिनगा कोतवाली, मल्हीपुर, गिलौला पुलिस द्वारा बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे, सायरन व संदिग्ध व्यक्तियों सहित वाहनों की जांच की गई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बैंक में उपस्थित लोगों से वहां आने का कारण पूछा। वहीं बैंक परिसर में मौजूद लोगों को कोविड-19 के नियमों का पालन करने की नसीहत दी गई।