फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने जांची बैंको की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एएसपी बीसी दुबे के नेतृत्व में इकौना पुलिस ने इकौना नगर सहित कोतवाली क्षेत्र के बैंकों की सुरक्षा जांची। वहीं सीओ नगर हौसला प्रसाद के नेतृत्व में सिरसिया पुलिस ने बैंक सुरक्षा की जांच की। साथ ही वहां लगे सीसीटीवी, सायरन सहित वाहनों की जांच की। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा बैंक में मौजूद लोगों को लेन देने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

साथ ही बैंकों में मौजूद लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी का पालन करने व बिना जरूरत घर से बाहर न निकलने की सलाह भी दी। वहीं नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई करने व उनसे जुर्माना वसूल करने की सख्त चेतावनी दी। इस दौरान गिलौला, मल्हीपुर, सोनवा व भिनगा कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्र के बैंकों में जाकर लोगों को जागरूक किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें