फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जनता की इच्छा के खिलाफ पीएम ने किया युद्ध विराम

विज्ञापन
कटरा ​स्थित यूपीटी होटल पहुंचे पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य।
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। सामाजिक परिवर्तन आंदोलन के महानायक कांशीराम के जन्म दिन 15 मार्च से अपनी जनता पार्टी की ओर से संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा बृहस्पतिवार को कटरा पहुंची। यहां पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
विज्ञापन

इस दौरान प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश में अपनी गिरती साख बचाने के लिए भारत व पाक के पीएम नूरा कुश्ती कर रहे थे। दिखावे के बाद जनता की इच्छा के विरुद्ध 24 घंटे के अंदर युद्ध विराम की घोषणा कर दी गई। जातीय जनगणना के सवाल पर उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना ही हमारी यात्रा की प्रमुख मांग है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने तो घोषणा कर दी है, लेकिन नहीं लगता कि वे कुछ करेंगे। दरगाह मेले पर रोक के सवाल पर कहा कि इसे यथावत चलने देना चाहिए था, यदि सरकार रोक लगाती है तो वह जातीय व धार्मिक कुंठा से ग्रसित है। इसके बाद संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा भिनगा के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें