फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्षों के संरक्षण की दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 62वीं वाहिनी एसएसबी मुख्यालय भिनगा सहित सभी बीओपी पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यालय पर कमान अधिकारी ने पौध रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान पौधरोपण कर मौजूद लोगों को पौधों के फायदों के बारे में जागरूक कर वृक्षों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल मुख्यालय भिनगा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कमान अधिकारी चिरंजीव भट्टाचार्य के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें एसएसबी के जवानों ने पौधरोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान कमार अधिकारी ने कहा कि वृक्ष धरती का गहना हैं। यदि धरती हरी भरी रही तो हमें स्वच्छ प्राण वायु मिलती रहेगी। उपकमांडेंट संदीप कुमार जेटली ने ने कहा कि वन व जीव एक दूसरे के पूरक हैं। बिना वन जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। इस मौके पर सहायक उपकमांडेट शशिकांत, अतुल कुमार सहित अन्य जवानों ने शीशम, जामुन, सागौन, चितवन, कदम आदि पौधे रोपित किए।
वहीं 62वीं वाहिनी गुज्जरगौरी व भचकाही नाका में जवानों ने जामुन, सागौन, नीम ,साखू, आम एवम नीबू के फलदार तथा छायादार पौधों का रोपण किया। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक खगेन्द्र चौधरी दास ने वृक्षारोपण से होने वाले फायदों की जानकारी देते हुए वन मित्र बन कर पर्यावरण की रक्षा करने, वन, वृक्ष संपदा, जल एवं मृदा के सजग प्रहरी के रूप में सदैव इनकी रक्षा करने, अधिक से अधिक पौधे रोपित कर धरती को हराभरा बनाने, रोपित पौधों को सींच कर उनकी रक्षा करने, वृक्षों को न काटने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विजय प्रसाद, जितेंद्र कुमार, भूषण कुमार सहित अन्य जवान व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें